Homeउत्तर प्रदेशजमीन के लिए महिला पर टूटा कहर! घर में घुसकर पीटा, हाथ...

जमीन के लिए महिला पर टूटा कहर! घर में घुसकर पीटा, हाथ तोड़ा और कपड़े फाड़े, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अकबरगढ़ में जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की, उसका हाथ तोड़ दिया और कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांव अकबरगढ़ निवासी कविता पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र ने 18 नवंबर को चरथावल थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव का ही मोहन पुत्र मुन्ना उनके पॉपुलर के पौधे उखाड़ने के बाद घर में घुस आया। आरोपी ने जमीन अपने नाम करने की बात कही। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आया। आरोप है कि मारपीट में महिला के हाथ की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

तहरीर मिलते ही दर्ज हुआ मुकदमा

महिला की शिकायत पर चरथावल पुलिस ने आरोपी मोहन के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक निक्की माहौर को सौंपी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गिरफ्तारी

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 नवंबर को आरोपी मोहन को उसके गांव अकबरगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण, उपनिरीक्षक निक्की माहौर, कांस्टेबल सोनू और कांस्टेबल आशीष उपाध्याय शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments