Homeउत्तर प्रदेशतीन अवैध निर्माण सील, विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से मचा हड़कंप

तीन अवैध निर्माण सील, विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। शामली में अवैध निर्माण के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर करीब 2750 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे व्यावसायिक और आवासीय निर्माण पर सील लगाने की कार्रवाई की। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र शामली में मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देशों और प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के अनुसार, पहला अवैध निर्माण संजू प्रधान पुत्र भोपाल सिंह द्वारा ग्राम गोहरनी में झोड के पास करीब 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धर्मकांटे का किया जा रहा था। दूसरा निर्माण विनोद पुत्र बलवीर द्वारा ग्राम बनत में करीब 1000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक और आवासीय उपयोग के लिए कराया जा रहा था। वहीं तीसरा निर्माण कमल पुत्र सत्यपाल सिंह द्वारा गोहरनी रोड पर रविदास मंदिर के सामने करीब 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक उद्देश्य से किया जा रहा था।

तीनों निर्माणों के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। प्राधिकरण की ओर से संबंधित भू-स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद चालानी कार्रवाई करते हुए सीलिंग के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माणकर्ताओं ने अवैध निर्माण नहीं हटाया।

इसके बाद गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने तीनों स्थलों पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि विकास क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments