Homeउत्तर प्रदेशघर से 3.60 लाख की चोरी, 21 दिन बाद भी बरामदगी नहीं

घर से 3.60 लाख की चोरी, 21 दिन बाद भी बरामदगी नहीं

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में घर से लाखों रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर में 3 लाख 60 हजार रुपये चोरी होने के बाद पीड़ित परिवार अब एसएसपी की चौखट पर पहुंचा है। पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद 21 दिन बीत गए, लेकिन चोरी की रकम बरामद नहीं हुई। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। अब पीड़ित दंपति ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मामले में गहन जांच और रकम बरामद कराने की गुहार लगाई है।

मामला नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर स्थित बर्फखाने वाली गली का है। पीड़िता रूपांश पत्नी अंकित कुमार के मुताबिक, 20 अगस्त को उनके घर में फर्नीचर और एसी का काम करने के लिए मजदूर आए थे। आरोप है कि इसी दौरान घर से 3 लाख 60 हजार रुपये चोरी हो गए।

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद 29 अगस्त को थाना नई मंडी में एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोप है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को उसी दिन हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद चोरी की रकम की बरामदगी को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

अब करीब 21 दिन बाद पीड़ित परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई है। पीड़िता ने मांग की है कि नामजद आरोपियों से गहन पूछताछ कराई जाए, चोरी हुए 3.60 लाख रुपये बरामद किए जाएं और मामले का जल्द खुलासा किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments