Homeउत्तर प्रदेशघर में बारूद का जखीरा, 480 किलो विस्फोटक बरामद, मिमलाना रोड पर...

घर में बारूद का जखीरा, 480 किलो विस्फोटक बरामद, मिमलाना रोड पर अवैध पटाखा फैक्टरी का खुलासा, 120 पैकेट बुलेट बम भी मिले

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। मिमलाना रोड पर आबादी के बीच एक घर में चल रहे अवैध पटाखा निर्माण का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 480.8 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री और 120 पैकेट तैयार बुलेट बम बरामद किए। बरामद माल की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से 45 वर्षीय महजबी पत्नी अलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 30 सितंबर को मिमलाना रोड स्थित मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री और तैयार बुलेट बम मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला बिना लाइसेंस और सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के पटाखों का निर्माण और विस्फोटक सामग्री का भंडारण कर रही थी।

आबादी के बीच रखा था विस्फोटक

पुलिस के अनुसार, घर में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखे जाने से आग या विस्फोट की स्थिति में आसपास के लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा था। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी महिला के खिलाफ मु0अ0सं0 431/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 288, 287, 125 बीएनएस और 5/9बी(1)(ए) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक गोविन्द चौधरी, अभिमन्यु सिंह, पवन प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक निक्की चौधरी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments