Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर में अब मिलेगी विशेषज्ञ यूरोलॉजी सेवाएं, प्रत्येक सोमवार को मरीजों को...

गाजीपुर में अब मिलेगी विशेषज्ञ यूरोलॉजी सेवाएं, प्रत्येक सोमवार को मरीजों को देखेंगे डॉ. जितेन्द्र यादव

रिपोर्ट: एकरार खान

गाजीपुर। जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब विशेषज्ञ यूरोलॉजी सेवाएं शुरू हो गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एमबीबीएस, एमएस एवं एम.सीएच. (यूरोलॉजी) विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र यादव प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे।

अस्पताल में किडनी, मूत्राशय और प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों के उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां किडनी की पथरी का दूरबीन विधि (एंडोस्कोपिक तकनीक) से ऑपरेशन, प्रोस्टेट संबंधी सर्जरी तथा डायलिसिस की सुविधाएं भी संचालित की जा रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एनएबीएच (NABH) प्रमाणित है तथा यहां 24×7 इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

इसके अलावा, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए मुफ्त इलाज एवं मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में बड़ी राहत मिलेगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मरीज 91186 22557 एवं 91198 24865 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल का पता सनोहुआ, सलामतपुर-गाजीपुर मार्ग, बड़ौरा मिल के निकट, जनपद गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) है।

विशेषज्ञों का मानना है कि किडनी, मूत्राशय एवं प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार गंभीर जटिलताओं से बचा सकता है। ऐसे में जनपद में विशेषज्ञ यूरोलॉजी सेवाओं की उपलब्धता स्थानीय मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments