रिपोर्ट वसीम
मीरजापुर। आजादी के 80वी स्वतंत्रता दिवस पर निकाला गया तिरंगा यात्रा ।
नगर पालिका परिषद अहरौरा के द्वारा निकाली गई भब्य तिरंगा यात्रा मे छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका इंटर कालेज से नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्य ने किया। तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पट्टी कला स्थित नवीन पार्क मे समाप्त हुआ।
जिसमे सभासदो के साथ साथ नगर के सम्मानित लोग शामिल हुए।
देशभक्ति के रंग मे सराबोर यह तिरंगा यात्रा पुरे नगर मे आकर्षण का केंद्र बना रहा सभी के हाथो मे तिरंगा और दिलो मे देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों की संख्या मे लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम मे सभासद कुमार आनंद. मयंक संजय. कृष्णा तिवारी, आशीष अग्रहरी, इरसाद आलम, मो0 सलीम, प्रेम दुलारे, सन्देश, विकास, स्वेता सिँह, गुलसन बीबी, बाबूलाल, धीरज केशरी, एवं अधिशाषी अधिकारी अमिता सिँह. बबलू,मृत्युंजय, नीतीश राजकुमार सहित नपा के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
