Homeउत्तर प्रदेशमनरेगा के पुराने कार्य को वीबी-जी रामजी में दिखाकर फर्जीवाड़े की तैयारी

मनरेगा के पुराने कार्य को वीबी-जी रामजी में दिखाकर फर्जीवाड़े की तैयारी

महिला को पुरुष और पुरुष को महिला बताकर दर्ज की मजदूरों की हाजिरी, पांच मस्टर रोल में 40 मजदूरों के नाम अपलोड

रिपोर्ट – हरीश राज चक्रवर्ती

हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत उजनेड़ी में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए निर्माण कार्य को अब वीबी-जी रामजी योजना के तहत दिखाकर कथित फर्जीवाड़े की तैयारी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन अपलोड मजदूरों की हाजिरी में महिला को पुरुष और पुरुष को महिला दर्ज कर दिया गया है। रविवार को वेबसाइट पर अपलोड मस्टर रोल से इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान मनरेगा योजना से दनकिया पाल के खेत से शिवदयाल के खेत तक चकमार्ग एवं जल रोक बांध का निर्माण कराया गया था। इस कार्य का भुगतान भी पहले ही निकाला जा चुका है। अब इसी पुराने कार्य को वीबी-जी रामजी योजना के तहत दर्शाकर दोबारा सरकारी धन के बंदरबांट की आशंका जताई जा रही है।
रविवार को पंचायत की ओर से अपलोड की गई हाजिरी में पांच मस्टर रोल के जरिए कुल 40 मजदूरों को काम पर दर्शाया गया है। इसमें सीमा को महिला की जगह पुरुष तथा शिवसिंह को पुरुष की जगह महिला दर्ज किया गया है। इससे ऑनलाइन हाजिरी की सत्यता और कार्य की वास्तविकता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुराने कार्य को नई योजना में दर्शाने और मजदूरों के नाम पर इस तरह की विसंगतियां सामने आने के बावजूद जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।
इस संबंध में एपीओ मनरेगा विकास चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments