रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। मानव सेवा और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। केयर मेडिकल कॉलेज एवं विकास फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में किसान सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए किसान नेता विनीत त्यागी को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में प.पू. महामंडलेश्वर स्वामी ललिता गिरी, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प. नितिन गौतम, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और समाजसेवी डॉ. अलंकृता मानवी ने किसान नेता विनीत त्यागी को सम्मान प्रदान किया।
इस दौरान मानव सेवा, सामाजिक सरोकार और किसान हित में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया गया। किसान सेवा के लिए विनीत त्यागी को मिले सम्मान पर समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई।
