Homeउत्तर प्रदेशउर्मिला आंख अस्पताल एवं चश्मा घर में आंखों के इलाज और ऑपरेशन...

उर्मिला आंख अस्पताल एवं चश्मा घर में आंखों के इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध

रिपोर्ट: एकरार खान

गाजीपुर। मेन रोड, शादियाबाद दक्षिण तरफ स्थित उर्मिला आंख अस्पताल एवं चश्मा घर में आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों के इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में मरीजों को नेत्र परीक्षण, चश्मा निर्माण, मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र ऑपरेशन के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है, जबकि सामान्य ओपीडी एवं उपचार सेवाएं प्रतिदिन उपलब्ध हैं।

अस्पताल में डॉ. विवेक सिंह (MBBS), भदोही खमरिया वाले डॉक्टर तथा प्रो. डॉ. संतोष कुमार गुप्ता मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं के साथ नेत्र रोगियों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त अस्पताल की एक शाखा पल्हना, तरवा रोड, आजमगढ़ में भी संचालित है। यहां प्रत्येक मंगलवार को नेत्र रोगियों के लिए उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहती है।

आजमगढ़ शाखा में एन.के. सिंह (एम.एस., नेत्र सर्जन) एवं आलोक कुमार (एम.एस., नेत्र सर्जन) अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने आंखों से संबंधित किसी भी समस्या होने पर समय पर जांच और उपचार कराने की अपील की है, ताकि गंभीर नेत्र रोगों से बचाव किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments