Homeउत्तर प्रदेशशादियाबाद में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा की सुविधा, अब आंखों के इलाज के...

शादियाबाद में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा की सुविधा, अब आंखों के इलाज के लिए बड़े शहरों की नहीं पड़ेगी जरूरत

रिपोर्ट : एकरार खान

गाजीपुर। जनपद के शादियाबाद क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कस्बा कोइरी स्थित अनुस्का नेत्र क्लीनिक एवं अस्पताल में आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों का उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां विश्वस्तरीय MICS 2.2 फेको तकनीक से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है, जिससे मरीजों को बिना चीरा और बिना इंजेक्शन के दर्द रहित उपचार की सुविधा मिल रही है।

अस्पताल के एमडी डॉ. आर.के. मौर्य ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों को आंखों के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से कैशलेस इलाज की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

अस्पताल में मोतियाबिंद, रेटिना संबंधी बीमारियां, आंखों का तिरछापन, नाखूना, आंखों की एलर्जी सहित अन्य नेत्र रोगों का विशेषज्ञ उपचार किया जाता है। यहां मल्टीफोकल, टोरिक और आईपीसीएल लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे मरीजों को उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, नेत्र परीक्षण प्रतिदिन किया जाता है, जबकि ऑपरेशन की सुविधा शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को उपलब्ध रहती है। मरीजों के लिए ओपीडी का समय प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार और दलालों से सावधान रहने की अपील की है तथा उपचार संबंधी जानकारी के लिए सीधे अस्पताल से संपर्क करने का आग्रह किया है। अस्पताल का संदेश है— “आपकी आंखें हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प – साफ दृष्टि, बेहतर भविष्य।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments