Homeउत्तर प्रदेशआगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कोतवाली चरखारी में पीस कमेटी बैठक आयोजित, पंडालों...

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कोतवाली चरखारी में पीस कमेटी बैठक आयोजित, पंडालों के लिए अनुमति व फायर व्यवस्था अनिवार्य

रिपोर्ट – निखिल अनुरागी

चरखारी (महोबा)। आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा/ विजयादशमी सहित अन्य पर्वो के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर से तथा विजयादशमी 20 अक्टूबर को मानाया जाएगा । बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार रमानन्द मिश्रा चरखारी ने की। इसमें चरखारी नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों से दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं भक्तगण मौजूद रहे ।

तहसीलदार रमानन्द मिश्रा ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से संवाद करते हुए पर्वो को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई । साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मूर्ति स्थापना एवं पंडाल लगाने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेना अनिवार्य होगा। प्रत्येक पंडाल में फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा समिति को अपना शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा, जिसमें आयोजन से संबंधित आवश्यक जिम्मेदारियों का उल्लेख रहेगा। कोतवाली अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहां पंडलों में सिर्फ भक्ति गीत ही बजाए जाए, कोई भी विवादित गीतों का प्रसारण न करे जिस से किसी धार्मिक भावना आहत हो तथा पंडाल में बालू , पानी, आदि की व्यवस्था रखे । इस दौरान नगर पालिका से संजीत बाबू तथा चौकी इंचार्ज हार्दिक सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने सभी समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन संपन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments