Homeउत्तर प्रदेशसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। बाराबंकी में आज 25-09-2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ब्रिटानिआ इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बाराबंकी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उक्त तिथि मे कुल 150 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण (Health Checkup) किया गया तथा जिसमे चिकित्सा अधिकारी द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रमिकों को ईएसआईसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम सहायक श्रमायुक्त अमित प्रकाश सिंह के नेतृत्व मे संपन्न हुआ जिसमे श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुमित कुमार एवं विभाग के नदीम सिद्दकी, वसीम भी मौक़े पर उपस्थित रहे |अधिकारियों द्वारा श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित श्रमिक हितकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं विभागीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments