रिपोर्ट – संदीप वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनमानस के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी के नेतृत्व व सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आफताब आलम के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 105 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है।
आज दिनांक- 04.08.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
बाराबंकी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है। साथ ही मोबाइल स्वामियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 व cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने व यातायात जागरूकता/नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया ।
आपको बता दे की विगत 10 माह में मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 1061 से अधिक मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 02 करोड़ 12 लाख रुपये है, बरामद कर उनके स्वामियों को सौपे गए हैं।
