रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। न्यायालय परिसर स्थित सभागार में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया आज दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायाधीश की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा संयुक्त रुप से राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया । पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं डयूटीरत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर मौजूद रहे ।
