रिपोर्ट – शारिक खान
रामपुर। जिलाधिकारी रामपुर तथा पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा गंगा स्नान कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत घाटमपुर स्थित कोसी नदी घाट एवं मेला स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया रामपुर जिलाधिकारी रामपुर तथा पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घाटमपुर स्थित कोसी नदी घाट एवं मेला स्थल का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा घाट और मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों का बारीकी से जायजा लिया गया । नदी के घाटों पर किसी भी संभावित दुर्घटना या अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए गोताखोरों की तैनाती, जल बैरिकेडिंग पर लगी ड्यूटी को चैक किया गया तथा मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस अवसर पर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्म0गण उपस्थित रहे।

