Homeउत्तर प्रदेशशबरी जलप्रपात में विकास के नाम पर ₹30 की वसूली, सुविधाएं नदारद!...

शबरी जलप्रपात में विकास के नाम पर ₹30 की वसूली, सुविधाएं नदारद! गंदगी और अव्यवस्थाओं से पर्यटक परेशान

रिपोर्ट – ओमप्रकाश

चित्रकूट। शबरी जलप्रपात के विकास, स्वच्छता और पर्यटक सुविधाओं के नाम पर वन विभाग ने प्रति पर्यटक 30 रुपये शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। वन विभाग के प्रेस नोट में दावा किया गया है कि इस धनराशि का इस्तेमाल साफ-सफाई, पर्यटक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत विभाग के इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय स्तर पर सामने आई स्थिति के मुताबिक, शबरी जलप्रपात क्षेत्र में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। पर्यटकों के लिए न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ग्लास ब्रिज पूरी तरह बंद पड़ा है और वहां तक पहुंचने के लिए भी कोई समुचित रास्ता नहीं है।

इतना ही नहीं, पार्किंग के नाम पर भी अवैध वसूली किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं, जबकि मौके पर व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा तक नजर नहीं आती। चारों तरफ टूटी-फूटी व्यवस्थाएं और बदहाल स्थिति पर्यटकों को परेशान कर रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पर्यटन स्थल पर विकास के नाम पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा, स्वच्छता की व्यवस्था नहीं है, ग्लास ब्रिज बंद है और बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं, तो आखिर किस आधार पर पर्यटकों से 30 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है?

वन विभाग के दावों और जमीनी हकीकत में आखिर इतना अंतर क्यों है? क्या शुल्क वसूलने से पहले पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी नहीं है?

अब देखना यह होगा कि रानीपुर टाइगर रिजर्व के अधिकारी इन गंभीर सवालों का जवाब कब देते हैं और शबरी जलप्रपात की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए कब ठोस कदम उठाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments