रिपोर्ट – कबीर
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक ने बच्चे को मौसमी देने का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बच्चे को आरोपी के साथ जाते हुए देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
