Homeउत्तर प्रदेशरानी रंजिश में युवक की पिटाई, लोहे की सरिया से सिर पर...

रानी रंजिश में युवक की पिटाई, लोहे की सरिया से सिर पर किया वार

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के जलालपुर मजरे मंगौवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पिटाई कर दी गई। इस दौरान युवक के सिर पर लोहे की सरिया से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव निवासी संतराम पुत्र मंगल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ घर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसके पड़ोसी घर पहुंच गए और पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव के दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की सरिया से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
पीड़ित ने रंजीत, रामसमुझ और रंजीत की मां के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments