Homeउत्तर प्रदेशदीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ...

दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ लोग घायल

रिपोर्ट – मोहम्मद नसीम

बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के फूल शाह गढ़ी गांव में दीपावली पर पटाखा दगाने को लेकर दो पक्ष रामबक्स पुत्र जग प्रसाद व धर्मराज पुत्र मैकूलाल के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
गांव निवासी रामबक्स का कहना है कि दीपावली के अवसर पर बच्चे दरवाजे पर पटाखे दगा रहे थे। इसी दौरान धर्मराज व उनके परिवार के लोगों ने पटाखे दगाने से मना किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। धर्मराज पुत्र मैकू ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते रामबक्स पक्ष के लोग उनके दरवाजे के सामने पटाखे दगा रहे थे।मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में जहां रामबक्स पक्ष से रामबक्स, लवकेश, राजरानी और रमरेश को चोटें आई हैं। धर्मराज पक्ष से अखिलेश, अनारकली, गीता, राकेश और धर्मराज को भी चोट आने की बात बताई जा रही हैं। इस संबंध में पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर घायलों का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव से सी यू जी नंबर से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments