Homeउत्तर प्रदेशबाल विवाह रोकने को बेटियों ने ली शपथ, 2030 तक भारत को...

बाल विवाह रोकने को बेटियों ने ली शपथ, 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर एसडी कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर असर डालता है। कम उम्र में विवाह होने से विशेषकर बालिकाओं की पढ़ाई बाधित होती है और उनके आगे बढ़ने के अवसर सीमित हो जाते हैं।

कार्यक्रम में ‘बाल विवाह और भविष्य’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सफल बालिकाओं को उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया। छात्राओं ने शपथ ली कि वे बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगी और इस सामाजिक कुरीति को रोकने में अपनी भूमिका निभाएंगी।

आयोजन के दौरान संदेश दिया गया कि बाल विवाह को मिटाकर बेटियों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने पर डॉ. सविता सिंह को सम्मानित किया गया।

बाल विवाह की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर सूचना देने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सविता सिंह तथा प्रवक्ता प्रतिमा, सलोनी, नूपुर और पूजा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments