रिपोर्ट – विजय प्रताप गुप्ता
बहराइच। शहर के बक्शीपुरा रेलवे क्रॉसिंग 41C को पूरी तरह बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना-प्रदर्शन जारी है। पूर्व सभासद बबलू गौतम ने रेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्रॉसिंग बंद होने से अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है।
बबलू गौतम ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी और रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि अगर सरकार के पास अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने का बजट नहीं है, तो कम से कम पुराने रास्ते को ही बहाल कर दिया जाए, ताकि गरीब लोगों की जान न जाए।उन्होंने कहा, “बहराइच से गोंडा और बहराइच से नानपारा तक कम से कम 35 अंडरपास बन चुके हैं, तो यहां 41C पर अंडरपास बनाने में आला अधिकारियों को क्या तकलीफ हो रही है। दुख की बात है कि यहां के विधायक और सांसद भी इस पर आवाज नहीं उठा रहे हैं।”
पूर्व सभासद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जब तक क्रॉसिंग नहीं खुलेगी, तब तक अनशन पर बैठकर इसे खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।
