Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छ वातावरण से ही मिलेगा संचारी रोगों से सुरक्षा कवच: विधायक आकाश...

स्वच्छ वातावरण से ही मिलेगा संचारी रोगों से सुरक्षा कवच: विधायक आकाश सक्सेना

रिपोर्टर: शारिक खान

रामपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छ वातावरण और जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से संचारी रोगों पर पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखे तथा जलभराव न होने दे, तो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास गंदगी और रुके हुए पानी को तुरंत साफ करें। साथ ही कूलर, पानी की टंकियों और अन्य जल स्रोतों की नियमित सफाई करें, ताकि मच्छरों का प्रजनन न हो सके।

विधायक ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार या अन्य संचारी रोगों के लक्षण दिखाई दें तो स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करना भी है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपा सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments