Homeउत्तर प्रदेशएसपी कार्यालय में महिला ने बनाई रील, पुलिस अधीक्षक की कुर्सी पर...

एसपी कार्यालय में महिला ने बनाई रील, पुलिस अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

औरैया। जनपद औरैया के ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महिला द्वारा रील बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने कथित तौर पर पुलिस अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में महिला एसपी कार्यालय के भीतर रील बनाती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो स्वयं महिला द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह कार्यालय के भीतर कैसे पहुंची और किस परिस्थिति में उसने यह वीडियो बनाया।

मामला ककोर मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बताया जा रहा है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments