Homeराष्ट्रीयमनकी कलां में लीगल एंड क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

मनकी कलां में लीगल एंड क्लीनिक का हुआ शुभारंभ

बच्चों द्वारा किया गया लीगल एंड क्लिनिक का विजिट

रिपोर्ट – हरीश राज चक्रवर्ती

हमीरपुर। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के दिशा निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में कुरारा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनकी कलां में ग्राम प्रधान जयकरन गौतम ने फीता काटकर लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के दौरान ग्राम प्रधान जयकरन गौतम नें कहा कि सदर तहसील का आखिरी गांव मनकी कलां यमुना नदी के तट पर बसा है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव के मार्गदर्शन से आखिरी गांव तक विधिक सेवाओं के लिए लीगल एंड क्लिनिक का शुभारंभ ग्रामवासियों के लिए बहुत ही अच्छा कदम है। गांवों तक विधिक सेवा को पहुंचाने के लिए आभार जताकर प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के प्रयास की सराहना की। शुभारंभ के दौरान लेखपाल गौरीशंकर शंखवार, पंचायत सहायक सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक योगेश कुमार यादव के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय मनकी कलां कंपोजिट के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के बच्चों द्वारा लीगल एंड क्लिनिक का विजिट भी किया गया।

जिन्हें पीएलवी पवन कुमार तिवारी ने विधिक जानकारियां प्रदान की। उन्होंने dalsa व nalsa की विधिक जानकारी देते हुये आगामी 9 मई की लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सहायक अध्यापक उदीप कुमार, अंजलि कौशल, अर्पणा गुप्ता, जगदीश सिंह, गुंजन सिंह राणा, शिक्षामित्र शिवबरन सिंह, सतीश, हरपाल निषाद, सचिव जमाल अहमद, सदस्य आशा, कमला, प्रेमा देवी, छेदीलाल, बउआ रूपरतन, प्रदीप, देवीचरन, नरेंद्र, आशा, अर्पित, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments