रिपोर्ट – राकेश कुमार

धामपुर। मुख्यमंत्री उज्जवल योजना लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर अतिथि अतिथि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लाभार्थी विभाग के चेयरमैन राकेश प्रजापति ने कहां कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश की 12 करोड़ से अधिक मताओं और बहनों को मुफ्त गैस के सिलेंडर मुहैया कराए गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जनपद बिजनौर का चेयरमैन बनाने की घोषणा भी की।

धामपुर-शेरकोट मार्ग स्थित राजपूताना रिसोर्ट में मंगलवार की शाम को आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अभियान कार्यक्रम के राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश प्रजापति, विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला व कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया।

