Homeराष्ट्रीयगोपालपुर में विकास की गूंज, फिर भरोसे की आस

गोपालपुर में विकास की गूंज, फिर भरोसे की आस

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। कासिमाबाद ब्लॉक के ग्राम सभा गोपालपुर में विकास को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए एक बार फिर जनता से भरोसा जताने की अपील की है।
सुनील पाण्डेय का कहना है कि उनके नेतृत्व में गांव में सड़क, नाली, पेयजल, आवास और साफ-सफाई जैसे जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने दावा किया कि गोपालपुर ग्राम सभा में विकास की जो नींव रखी गई है, उससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिला है और गांव की तस्वीर बदलने लगी है।
उन्होंने कहा, “जनता का आशीर्वाद मिला तो गोपालपुर को और बेहतर, स्वच्छ और विकसित ग्राम बनाने के लिए और तेज गति से काम किया जाएगा। हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।”
गांव में उनके इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि विकास कार्यों के आधार पर उन्हें फिर मौका मिलना चाहिए, जबकि विपक्ष भी मैदान में सक्रिय नजर आ रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि गोपालपुर की जनता किस पर भरोसा जताती है, लेकिन इतना तय है कि इस बार चुनाव में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments