Homeराष्ट्रीयबुढ़ाना सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम अभियान की शुरुआत,

बुढ़ाना सीएचसी में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम अभियान की शुरुआत,

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जागरूकता और टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को लक्षित करते हुए शुरू किए गए इस विशेष कैंप का उद्घाटन भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है और इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वहीं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आमजन के स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब हर व्यक्ति टीकाकरण और जागरूकता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीन तेवतिया ने बताया कि इस अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे और अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर हरवेंद्र, श्लोक त्यागी सहित कई गणमान्य लोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments