Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बाराबंकी में 171 जोड़ों का विवाह...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बाराबंकी में 171 जोड़ों का विवाह संपन्न रिपोर्ट: मो. नसीम

रिपोर्ट: मो. नसीम

स्थान: बाराबंकी

171 नवदंपतियों का हुआ सामूहिक विवाह

बाराबंकी में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज (ऑडिटोरियम) में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 171 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत रहे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अमरीश रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर विवाह प्रमाण-पत्र वितरित किए।

योजना की सराहना

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि योजना की सहायता राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किए जाने से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा।

बड़ी संख्या में अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments