रिपोर्ट: शारिक खान
स्थान: रामपुर
पुलिस अधीक्षक ने विजेताओं को किया सम्मानित
रामपुर के शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम, बमनपुरी में आयोजित 43वीं अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, विभिन्न क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
टीम चैंपियनशिप के विजेता
पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियन: मुरादाबाद
महिला बैडमिंटन टीम चैंपियन: रामपुर
पुरुष टेबल टेनिस टीम चैंपियन: मुरादाबाद
महिला टेबल टेनिस टीम चैंपियन: मुरादाबाद
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिला सम्मान
बैडमिंटन (पुरुष): आरक्षी जुनैद अंसारी (मुरादाबाद)
बैडमिंटन (महिला): मुख्य आरक्षी अमरीन बानो (मुरादाबाद)
टेबल टेनिस (पुरुष): मुख्य आरक्षी अरविंद
टेबल टेनिस (महिला): मुख्य आरक्षी रमा यादव
मिक्स डबल्स में गगन-अंकुश बने विजेता
बैडमिंटन मिक्स डबल्स के फाइनल मुकाबले में गगन और अंकुश की जोड़ी ने अभिषेक चौधरी और जुनैद अंसारी की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों के खेल कौशल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
