Homeराष्ट्रीयभैंसा बुग्गी से यमुना नदी पार कर रहा किसान दम्पत्ति यमुना में...

भैंसा बुग्गी से यमुना नदी पार कर रहा किसान दम्पत्ति यमुना में डूबा, अचानक आए तेज पानी के भहाव में डूबा दंपति, चीख पुकार सुनकर आए गोताखोरों ने घण्टो रेस्क्यू कर पति पत्नी को निकाला बाहर, भैसे की हुई मौत

बागपत।पहाड़ों में हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यमुना पार खेती करने जा रहे भैसा बोगी पर सवार एक दंपति परिवार यमुना में डूब गया। दंपति की चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गोताखोरों ने घंटो मस्कत करने के बाद दंपति को को सकुशल बाहर निकाल लिया है। हालांकि तेज बहाव के कारण भैसे की मौत हो गई। यमुना पार बागपत के किसान की जमीन है, जहां वे सब्जियों और फलों की खेती करते हैं। इससे पहले भी यमुना में डूबने से सैकड़ो किसानो की जान जा चुकी है। यमुना में खनन के कारण गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जो लोगों के लिए काल का ग्रास बने हुए हैं।

दरअसल आपको बता दे की बागपत के इदरीशपुर कॉलोनी निवासी रामपाल अपनी पत्नी रामकली के साथ भैसा बोगी पर सवार होकर यमुना नदी पार कर रहा था। लेकिन अचानक यमुना नदी में तेज पानी आने के कारण दंपति यमुना में डूब गया। दोनों की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, और गोताखोरों ने घंटो रेस्कयू कर दंपति को सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि पानी के तेज बहाव में भैसे की मौत हो गई । यमुना नदी में हो रही मौत से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लाख प्रयासों के बावजूद भी जिला प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है।

बाईट :—- रामपाल (किसान)

रिपोर्ट :— वीरेंद्र तोमर बागपत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments