Homeअंतर्राष्ट्रीयसलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, चीन के सैनिकों से भिड़ते...

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, चीन के सैनिकों से भिड़ते दिखे भाईजान

ब्यूरो रिपोर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर में बर्फीले पहाड़ों के बीच सीमा पर तनाव, सैनिकों की बहादुरी और दुश्मन से मुकाबले के दृश्य दिखाए गए हैं।

सैनिक के किरदार में नजर आए सलमान

फिल्म में सलमान खान एक सैन्य अधिकारी के रूप में दिखाई दे रहे हैं। कहानी में देश की सुरक्षा के साथ सैनिकों के पारिवारिक जीवन और उनके बलिदान को भी महत्व दिया गया है। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और निर्माण सलमा खान ने किया है। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया।

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

निर्माताओं के अनुसार फिल्म 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब दर्शकों को इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments