उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल पहुंचेंगे विशाखापत्तनम, सीआईआई पार्टनरशिप समिट के समापन सत्र को करेंगे संबोधित
ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 13 नवंबर 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित 31वें पार्टनरशिप समिट के समापन सत्र में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, उपराष्ट्रपति का यह दौरा उद्योग जगत के प्रमुख आयोजन से जुड़ा है। समिट के समापन सत्र में उनका संबोधन निर्धारित है।
भारतीय उद्योग परिसंघ का पार्टनरशिप समिट उद्योग, निवेश और व्यावसायिक सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा का मंच है। उपराष्ट्रपति की इस कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर विशाखापत्तनम में तैयारियां की जा रही हैं।

