नवागत जिलाधिकारी ने पत्रकारों से किया संवाद, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर
रिपोर्ट – सन्दीप वर्मा बाराबंकी। जनपद के नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पत्रकारों से संवाद कर जनपद की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुख प्रशासन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि…
