स्लग अटकाने और भटकाने” की राजनीति का अंत, “सेवा और समर्पण” से सशक्त हो रही नारी शक्ति: असीम अरुण

Spread the love

रिपोर्ट – रजनीश शर्मा

​हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की गरिमामयी उपस्थिति में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब ‘दल-हित’ से ऊपर उठकर ‘देश-हित’ और ‘नारी-शक्ति’ के संकल्प को सिद्ध कर रहा है
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जहाँ भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण को ‘अमली जामा’ पहनाया, वहीं विपक्ष ने संशोधनों के विरोध में मतदान कर अपनी महिला-विरोधी मानसिकता का परिचय दिया। दो-तिहाई बहुमत के अभाव में विधेयक के संशोधनों का गिरना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस आज भी तुष्टीकरण की राजनीति की जकड़ में है।
पर हमला बोलते हुए उन्होंने इतिहास के पन्ने पलटे

​शाह बानो मामला (1985): वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रगतिशील फैसले को संसद में पलट दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष की धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग असंवैधानिक है।
कांग्रेस ने महिला आरक्षण को दशकों तक ‘ठंडे बस्ते’ में रखा, जबकि मोदी सरकार ने इसे प्राथमिकता दी।
प्रभारी मंत्री ने आंकड़ों के साथ बताया कि कैसे पिछले 11 वर्षों में महिलाओं का जीवन बदला है:
मुद्रा योजना के 69% लाभार्थी महिलाएं हैं और 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ‘लखपति दीदी’ बन रही है 12 करोड़ शौचालय (इज्जत घर) और 10.33 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन ने महिलाओं को धुएं और असुरक्षा से मुक्ति दिलाई।
पीएम आवास योजना के 73% घरों का मालिकाना हक महिलाओं के पास है।

ट्रिपल तलाक’ की समाप्ति और राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का चयन वास्तविक सशक्तिकरण का प्रतीक है

​प्रेस वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, ओम वर्मा, सत्यम शुक्ला, सीमा बिस्वास, अतुल सिंह, परेश लोहिया, आयुष सिंह, ऋतुराज त्रिपाठी, अभय दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *