बाराबंकी की थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 05 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – संदीप वर्मा

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए आज 17.03.2026 को अभियुक्तों, अभिषेक यादव पुत्र बेचालाल निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, सचिन कश्यप पुत्र मुन्ना कश्यप निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, साजन सिंह यादव पुत्र पृथ्वीराज सिंह यादव निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, रितेश यादव पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, अभिषेक यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ को हैदरगढ़ रोड, मक्का दास कुटी बड़ेल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से बिजली के उपकरण 31 एम0सी0बी0, बिजली के स्विचयुक्त बोर्ड, शॉकेट, 26 रेगुलेटर, 06 फैन कवर तथा प्लास्टिक की बोरी में 31.500 कि०ग्रा० बिजली का तार, 27.700 कि०ग्रा० कॉपर का छिला हुआ तार, 31 कि०ग्रा० एल्मुनियम का छिला हुआ तार व अन्य प्लम्बरिंग का सामान 38 कि0ग्रा0 बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो पेचकश, दो मोटरसाइकिल UP 32 MP 6927, UP 32 RB 9180 बरामद किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी, जैसे अवैध क्रिया-कलापों से धनोपार्जन कर अपराध करते है। अभियुक्तों द्वारा कोतवाली नगर बड़ेल क्षेत्र के आस-पास अलग अलग स्थानों पर निर्माणाधीन मकानों से बिजली का सामान तथा बिजली के तारों को चुराया जाता है। तथा चोरी के बिजली उपकरणों को बेचकर धन अर्जित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *