एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर दिल्ली में संसद घेराव के लिये हमीरपुर से पंहुचे कांग्रेस यूथ कार्यकर्ता

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अंकित तिवारी के साथ हमीरपुर जनपद के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर दिल्ली में संसद घेराव के लिये पंहुचे। जहां किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों की आवाज़ को बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के हमीरपुर जिलाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि दिल्ली पहुँचकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के い साथ संसद घेराव में शामिल होकर एलपीजी गैस की बढ़ती किल्लत के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।

इस दौरान सरकार से आग्रह किया गया कि आम जनता, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एलपीजी गैस की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गयी कि यदि जल्द से जल्द एलपीजी गैस की किल्लत दूर नहीं की गई, तो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी जनपद में सड़कों पर संघर्ष करते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *