कृषि विज्ञान केंद्र परिसर धामोरा में दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट – शारिक खान

रामपुर। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर धामोरा में एकीकृत बागवानी विकास योजनांतर्गत 2 दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम दिवस प्रदर्शनी, कृषक गोष्ठी, तकनीकी सत्र व द्वितीय दिवस प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम सम्मिलित है ,का उद्घाटन माननीय राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान बलदेव सिंह औलख द्वारा किया गया इस अवसर पर माननीय ब्लॉक प्रमुख विकास खंड मिलक श्रीमती अर्चना गंगवार महोदया, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह , अधीक्षक राजकीय उद्यान रामपुर , जिला कृषि अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षकश्री जितेंद्र यादव उप पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निदेशक । मत्स्य, रामपुर रॉयल हनी के वाहिद, जगदीश मौनपालक कृषक , प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग योजना अंतर्गत लाभान्वित उद्यमी व अन्य जनपदीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेले में उद्यान विभाग द्वारा विभाग मै संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी , प्रगति शील कृषक धर्मेंद्र द्वारा नवीनतम तकनीकी से पॉलीहाउस में। कलर कैपिशमकम , रंगीनशिमला मिर्च उत्पादन के बारे में। जानकारी व अनुभव साझा किए साथ कृषि वैज्ञानिकों द्वार औद्यानिक खेती करने के नई तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई साथ अन्य विभागों द्वारा अपने विभागीय स्टॉल लगाकर योजनों के साथ साथ नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराई गई. उद्यान के क्षेत्र मै बेहतर कार्य करने वाले 10 कृषकों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *