विकास की गूंज: धनेशपुर को आदर्श गांव बनाने का संकल्प

Spread the love

रिपोर्ट – एकरार खान

गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक के ग्राम सभा धनेशपुर में विकास को लेकर माहौल गर्म है और चर्चा के केंद्र में हैं वर्तमान ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा। अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के दम पर उन्होंने जनता के बीच मजबूत दावेदारी पेश की है और एक बार फिर भरोसा जताने की अपील की है।
ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा ने कहा कि उनके नेतृत्व में गांव में सड़क, नाली, पेयजल, आवास और साफ-सफाई जैसे बुनियादी मुद्दों पर तेजी से काम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि धनेशपुर में विकास की एक नई तस्वीर उभर कर सामने आई है, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है।
उन्होंने जोश भरे अंदाज में कहा, “जनता ने साथ दिया तो धनेशपुर को आदर्श ग्राम बनाने का सपना जरूर पूरा होगा। विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा और हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य है।”
गांव में इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समर्थक जहां उनके कामों की सराहना कर रहे हैं, वहीं विपक्ष भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गया है।
अब सबकी नजरें आने वाले समय पर टिकी हैं—क्या जनता एक बार फिर अशोक कुशवाहा पर भरोसा जताएगी या बदलेगा समीकरण? इतना तय है कि धनेशपुर में इस बार चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *