रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नायकपुरवा स्थित प्राचीन राधाकृष्ण में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा प्राचीन मंदिर परिसर से शुरू हुई और स्टेट बैंक, स्टेशन रोड़ व मोहल्ला केवटरा से होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहनकर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक मनीष शुक्ला ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इस मौके पर परीक्षित बने कमला शिवहरे, नीरज कुमार, सहित संजय त्रिपाठी, प्रेम चन्द्र, गोवर्धन शरण, हर्षराज सिंह, संजय शिवहरे, अभिषेक कन्हैया, राजू शिवहरे, विकास, पंकज, अनुभव शिवहरे आदि सैकड़ो श्रद्धालुओं ने कथा का आनन्द लिया।

