इंडेन गैस के संचालक बसपा नेता एवं मैनेजर सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्जपूर्ति निरीक्षक ने डीएम के आदेश पर लिखवाया मुकदमा

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाकर बसपा नेता एवं उनके मैनेजर के अलावा तीन अन्य के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बसपा नेता ने कार्यवाही को अवैध बताते हुए न्यायालय जाने की बात कही है।
रविवार को जिलापूर्ति निरीक्षक की टीम ने सुरौली बुजुर्ग में संचालित विवेक इंडेन गैस में छापा मारा था। टीम को जांच में 111 घरेलू सिलेंडर, 93 कमर्शियल सिलेंडर कम मिले थे। इसके बाद जिलाधिकारी की अनुमति पर गैस एजेंसी के संचालक बसपा नेता रामफूल निषाद, एजेंसी के मैनेजर रामनरेश निवासी जारा थाना चांदपुर फतेहपुर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बसपा नेता गैस एजेंसी संचालक रामफूल निषाद ने कहा कि यह कार्यवाही दबाव में की गई है उनके यहां कोई गड़बड़ी नहीं है। टीम ने मैनेजर से जबरिया कागजातों में हस्ताक्षर कराए हैं। वह इस कार्यवाही के खिलाफ न्यायालय की शरण में जाएंगे।
इसी तरह टीम ने पत्योरा गांव में कामन सर्विस सेंटर में छापा मारा था। यहां से टीम को 7 घरेलू सिलेंडर प्राप्त हुए थे। सीएससी संचालक कुलदीप बाबू के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अभय उपाध्याय ने मुकदमा दर्ज कराया है। पत्योरा में ही टीम ने चक्की घर में छापा मारकर 7 सिलेंडर खाली पकड़े थे। चक्की मालिक प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टीम ने कस्बे के कमलेश तिराहा में संचालित दिव्या स्वीट एवं नमकीन में छापा मारकर तीन घरेलू सिलेंडर से मिठाई एवं नमकीन तैयार करते पकड़ा था। यहां से टीम को तीन खाली व्यावसायिक सिलेंडर भी मिले थे। पूर्ति निरीक्षक ने दिव्या स्वीट्स नमकीन के मालिक कमलेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति विभाग की इस कार्यवाही से जमाखोरी करने वालो में हड़कंप मच गया है। साथ ही इस कार्यवाही से कस्बे में संचालित होटलों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग बंद हो गया है और होटल संचालक भट्टी का उपयोग करके लकड़ी के गिट्टक जलाने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *