एस आई परीक्षा में पूछे गए प्रश्न का विरोधब्राह्मण एकता परिषद ने किया प्रदर्शनराज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले लोगों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए एसआई भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण समाज से जुड़े एक प्रश्न पर कड़ी आपत्ति जताई है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन देते हुये मांग की है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के खिलाफ इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर जिस तरह का प्रश्न पूछा गया है, उससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। इसलिए प्रशासन को इस मामले में उचित कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने कहा कि 14 मार्च को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण समाज को निशाना बनाया गया है। उनका आरोप है कि प्रश्न में “पंडित” शब्द का मज़ाक उड़ाया गया है, जो बेहद आपत्तिजनक है।
दीपा तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से समाज सेवा और राष्ट्रहित के लिए कार्य करता आया है। ऐसे में इस तरह का प्रश्न पूछना एक घृणित मानसिकता को दर्शाता है, जो पंडितों के प्रति नकारात्मक छवि बनाने का प्रयास है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए और भविष्य में भर्ती परीक्षाओं में इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *