रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। अवैध तरीके से पशुओं की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छोटी गाड़ियों में ठूंसकर पशुओं को सहारनपुर की ओर ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 14 पशु और दो बुलेरो पिकअप बरामद की हैं। वाहनों के कागजात न मिलने पर दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं को छोटी गाड़ियों में भरकर सहारनपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बड़कली कट के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध बुलेरो पिकअप वाहनों को रोक लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने जब वाहनों की तलाशी ली तो उनमें अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे गए 14 पशु बरामद हुए। इनमें एक भैंस, छह कटड़े और सात कटड़ियां शामिल हैं। पशुओं की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मौके से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र मोहम्मद असगर निवासी खादरवाला, इमरान पुत्र मोहम्मद तौफीक निवासी बागोवाली, वसीम पुत्र शफीक निवासी बझेड़ी तथा अथरहसन पुत्र अजहर हसन निवासी खालापार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों बुलेरो पिकअप (UP 12 CT 1393 और UP 12 CT 3987) के चालक वाहन के कागजात नहीं दिखा सके, जिसके चलते वाहनों को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(ड)/3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, बच्चू सिंह, सहीराम नागर, कांस्टेबल रहीस आजम, राजू सिंह, अशोक राणा और पवन सोलंकी की टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पशु तस्करी में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ

