रिपोर्ट – कबीर

मुज़फ्फरनगर। जनपद के नसीरपुर प्रकरण को लेकर क्षेत्र में बने माहौल के बीच मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक मंगलवार को दोनों पक्षों के परिवारों के बीच पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दोनों परिवारों से बातचीत कर शांति बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी विवाद को टकराव के बजाय संवाद और समझदारी के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारे और सौहार्द की रही है और इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाना किसी के हित में नहीं है। बेहतर यही है कि सभी लोग शांति और धैर्य के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालें, ताकि क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल बना रहे और किसी प्रकार का तनाव पैदा न हो।

सांसद की मौजूदगी में दोनों परिवारों के लोगों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति कायम रखने की बात कही। साथ ही उन्होंने विवाद को आपसी सहमति और समझदारी के साथ सुलझाने पर सहमति जताई।
इस दौरान तितावी से राजेंद्र सिंह, चौधरी प्रदीप सिंह, रविंद्र प्रधान तितावी, रोहित चौधरी, धनसैनी मदन सिंह, चौधरी बालेंद्र सिंह, शैलेंद्र कश्यप, अशोक वर्मा (पूर्व प्रधान) और रोहित बालियान कुटबी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद

