रिपोर्ट – कबीर


मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव बजायडी में मंगलवार को आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिली। जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी माने जा रहे तौकीर गोहर के आवास पर आयोजित इस इफ्तार में मुजफ्फरनगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया भी पहुंचे और रोजेदारों के साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
रमजान के पाक महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान अनिल चौधरी, मनोज गुप्ता, नरेश भारती सहित कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों और सामाजिक एकता पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, भाईचारे और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का संदेश देता है, इसलिए ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का तौकीर गोहर और उनके सहयोगियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। देर शाम तक चले इस आयोजन में गांव और आसपास के इलाकों के लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और सभी ने एकजुटता का संदेश दिया।
