मार्च माह में दिसंबर जैसा कोहरा देख लोग हुए सन्नदिन में 8.30 बजे के बाद हुआ साफ

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। मंगलवार को सुबह मौसम का बदला मिजाज देखकर लोग सन्न रह गए।‌ मार्च माह के 36 डिग्री पारे के मध्य दिसंबर माह जैसे कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए। हाईवे में घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह 8.30 के बाद कोहरे का कहर समाप्त हो सका। बुजुर्गों के अनुसार उनके जीवन की यह पहली घटना है कि चैत्र मास में कोहरे का कहर नजर आया है।
सोमवार को जनपद का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। दोपहर की चटख धूप पसीना छोड़ने को मजबूर किए थे। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी थी लेकिन सुबह मौसम पूरी तरह से बदला हुआ था। लोगों की नींद खुली तो बाहर घना कोहरा देखकर सन्न रह गए। बुजुर्ग भूरेलाल यादव, कामता प्रसाद, राम सिंह, बच्चा कुशवाहा, रघुनंदन, चंद्रभान कुशवाहा आदि ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में चैत्र मास में कभी कोहरे का कहर नहीं देखा है पता नहीं प्रकृति की यह घटना क्या संदेश देना चाहती है फिलहाल चैत्र मास का यह कोहरा मानव जीवन के लिए फायदेमंद कम घातक ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *