रिपोर्ट – कबीर


मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘चक्रव्यूह’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को एक अहम सफलता हासिल की। धोखाधड़ी के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए नावल्टी चौक से गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आयशा मस्जिद वाली गली, शाहबुद्दीनपुर रोड, रहमानिया कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का निवासी है और उसकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध मु0अ0स0 348/25 में धारा 318(4), 352, 351(3), 338, 336(3), 340(2), 61(2)क बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत है। वारंट जारी होने के बाद से वह फरार चल रहा था।
शनिवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे नावल्टी चौक से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, का0 2445 रवि कुमार और का0 1136 सैनी शर्मा शामिल रहे। मामले की विवेचना व0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है।
कोतवाली नगर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अभियान ‘चक्रव्यूह’ के तहत वांछित अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और कानून से बचने की हर कोशिश नाकाम की जाएगी।
