काली नदी पुल के पास घेराबंदी, अवैध तमंचे के साथ वांछित दबोचा

Spread the love

रिपोर्ट – कबीर

मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चल रहे ‘अभियान चक्रव्यूह’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक वांछित आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्याजुपुरा से चरथावल रोड पर काली नदी के पुल के पास से धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3/5/25/28 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर टीला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक पवन कुमार और कांस्टेबल अनिल सिद्धू भी शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार द्वारा की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘अभियान चक्रव्यूह’ के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *