Headlines

एक्सपोजर विजिट के लिये बेसिक छात्र कृषि विश्वविद्यालय बांदा हुये रवाना

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। कुरारा और सुमेरपुर के जूनियर स्तर के बेसिक बच्चों की टीम को एक्सपोजर विजिट हेतु दोनों ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बांदा कृषि विश्वविद्यालय भ्रमण हेतु रवाना किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के डीन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय में तरह तरह की शोध क्रियाएं होती हैं जिससे उन्नत किस्म के बीज प्राप्त होते हैं और किसानों की आमदनी में वृद्धि होती है। उन्होंने मशरूम की खेती के बारे में जानकारी देते हुये फॉर्म हाउस का भ्रमण भी करवाया। बच्चों ने विश्विद्यालय में चल रहे कृषि मेला को देखकर खुशी जाहिर की। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने कहा कि इस भ्रमण से बच्चों को कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही कृषि विषय के महत्त्व की समझ भी विकसित होगी। इस मौके पर एआरपी विजय बहादुर पाल, प्रशांत शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, अटेवा जिला महासचिव कमल किशोर, जितेंद्र श्रीवास, बद्री विशाल, हरिहर तिवारी, कोमल रैकवार, साधना, इरम शाहिद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *