Headlines

निपुण भारत मिशन व ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न

Spread the love

रिपोर्ट – हरीश

हमीरपुर। शुक्रवार के दिन कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र में निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्रधान, स्थानीय प्राधिकरण विकास के सदस्यों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद व कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मौदहा सुशील कमल ने की। कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों, साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की प्राप्ति, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, छात्र उपस्थिति, नामांकन वृद्धि तथा ऑपरेशन कायाकल्प के मानकों की पूर्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से विद्यालय विकास में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। एसआरजी अशोक पाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर सुनील सोनी, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विवेक कुमार दीक्षित, सोमनाथ बाजपेई, हरिमोहन गुप्ता, रामकृष्ण त्रिपाठी, आशीष कुमार, सेवेन्द्र सिंह, विवेक अग्निहोत्री, अखिलेश कुमार, योगीशराज पाल का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रकाश कुशवाहा द्वारा किया गया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित प्रयास करने का सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *