रिपोर्ट – हरीश


भरुआ सुमेरपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ग्राम पंचायत सचिवों, प्रधानों, पंचायत सहायकों को ईजीएस, पीएफएमएस, जेम पोर्टल एवं एसएनए स्पर्श पोर्टल के दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन ब्लाक के आधे से ज्यादा कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ब्लाक सभागार में उपनिदेशक पंचायती राज चित्रकूट मंडल परवेज आलम खान के निर्देश पर दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर महोबा द्वारा किया गया। प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर पूजा मरजीवा ने जेम पोर्टल एसएनए स्पर्श के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जितेंद्र कुमार ने ईजीएस एवं पीएफएमएस के बारे में बताया। डीपीआरसी महोबा के सहायक फैकल्टी इंचार्ज इरफान खान स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी प्रदान की। प्रथम दिन 74 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
